होर्मुज से माइंस हटाने के लिए ब्रिटेन तैयार, फ्रांस भी देगा साथ; लेकिन शांति समझौते का इंतजार
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी कम होने के संकेतों के बीच ब्रिटिश नौसेना ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापारिक जहाजों के बेरोकटोक आवाजाही के लिए समुद्री बारूदी सुरंग हटाने की तैयारी कर ली है। जिब्राल्टर में तैनात आरएफए लाइम बे पर सैकड़ों की संख्या में नौसैनिक इस मिशन में हिस्सा लेने की राह देख रहे हैं।
गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट में दबाव बनाने के लिए आइआरजीसी नौसेना ने बड़ी संख्या में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं। साथ ही ये निर्देश भी दे रखा है कि होर्मुज से गुजरनेवाले जहाजों को आइआरजीसी के बताए रूट का पालन करते हुए ही निकलना होगा।





