दिल्ली में यात्रियों को मिलेगी राहत, बनेंगे 3,575 नए आधुनिक बस शेल्टर
नई दिल्ली। राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले लाखों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में यात्रियों को बिना छत वाले बस स्टाप पर खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ रहा है।

इस समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग ने अब एक बड़ी योजना तैयार की है, जिसके तहत दिल्लीभर में नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे।
3,575 नए बस शेल्टर बनाने की योजना
इस योजना पर परिवहन विभाग के अंतर्गत दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन (डीटीआइडीसी) काम कर रहा है। डीटीआइडीसी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली भर में सभी शेल्टर को डिज़ाइन करने, रीडेवलप करने और सर्वे करने के लिए एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म को हायर करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके लिए एक टेंडर जारी किया गया है।




