मुक्तसर में पंजाब पुलिस पर हमला कर ड्रग तस्कर को छुड़ाया, वर्दी फाड़ी; तीन गिरफ्तार

लंबी (मुक्तसर)। जिले के लंबी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर एनडीपीएस एक्ट केस के भगोड़े आरोपित को उसके रिश्तेदारों व अन्यों साथियों ने पुलिस की गिरफ्त से जबरी छुड़ा भगा दिया। घटना गांव तरमाला की है, जहां पुलिस टीम ड्रग तस्करी के आरोपित को पकड़ने पहुंची थी।

सीनियर सिपाही हरदीप सिंह के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 26 जुलाई 2023 को एनडीपीएस एक्ट केस में नामजद व कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित कुलजिंदर सिंह उर्फ गुंदी अपने मामा के घर गांव तरमाला आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी की और आरोपित को काबू कर लिया।

Related Articles

Back to top button