सोमनाथ अमृत पर्व में पीएम मोदी करेंगे महापूजा, पहली बार होगा कुंभ अभिषेक

अहमदाबाद। ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सोमनाथ अमृत पर्व में 11 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंदिर में महापूजा करेंगे।

प्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ महादेव मंदिर के सानिध्य में मनाए जा रहे सोमनाथ अमृत पर्व के दौरान पुनर्निर्मित शिखर कलश को 90 मीटर ऊंची क्रेन के माध्यम मंदिर के शिखर पर पहुंचाया जाएगा तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 तीर्थों के जल से अभिषेक किया जाएगा।

पहली बार होगा कुंभ अभिषेक
तीर्थ पुरोहित सोमपुरा ब्राम्हण समाज के प्रमुख हेमलभाई भट्ट ने बताया कि सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार कुंभ अभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि दक्षिण के मंदिरों में कुंभ अभिषेक की परंपरा है, सोमनाथ मंदिर में पहली बार यह अभिषेक होगा। अमृत पर्व पर वायुसेना के सूर्य किरण विमान एयर शो का प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button