खेती से डीजल पंपों की होगी विदाई, जल्द लांच की जाएगी पीएम-कुसुम 2.0 योजना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पीएम-कुसुम योजना के नए संस्करण पीएम-कुसुम 2.0 को जल्द लांच करने की तैयारी में है। इस नई योजना से फलों और सब्जी उत्पादक किसानों को खास तौर पर फायदा होने की उम्मीद है। नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा (एमएनआरई) मंत्रालय फिलहाल इस योजना का कैबिनेट नोट तैयार कर रहा है जिस पर अन्य सभी मंत्रालयों से विमर्श के बाद अगले कुछ हफ्तों के भीतर ही मंजूरी मिलने की संभावना है।

फल-सब्जी उगाने वाले किसानों को होगा फायदा
नई योजना के तहत किसानों के खेतों में सोलर पैनल लगा कर 10 हजार मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य होगा। इसमें खास तौर पर किसानों को अपनी फसलों के ऊपर ऊंचे स्ट्रक्चर पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे खेती-किसानी को रोके बिना ही बिजली उत्पादन होगा और फल-सब्जी बागान वाले किसानों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी।

किसानों को दोहरी आय का मौका
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एग्री-पीवी सिस्टम में पैनल कम से कम 2.1 मीटर ऊंचे लगाए जाएंगे, जिससे फसलों को पर्याप्त धूप और छाया दोनों मिलेगी। टमाटर, बैंगन, पपीता, आम जैसी फसलें छाया में बेहतर विकसित होती हैं। किसानों को दोहरी आय का मौका मिलेगा क्योंकि फसल बिक्री के साथ सोलर पावर बेचकर मासिक कमाई भी कर सकेंगे। बड़ी जोत के किसान लाखों रुपये सालाना की अतिरिक्त कमाई करने की क्षमता रखेंगे।

 

Related Articles

Back to top button