हिंदुत्व का चेहरा, TMC की रग-रग जानने वाले… वो 5 कारण, जिसकी वजह से भाजपा ने सुवेंदु को चुना बंगाल का सीएम

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को अपनी पहली सरकार का चेहरा घोषित किया है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत किया। वर्षों तक खुद को टीएमसी के सबसे मजबूत विरोधी के रूप में स्थापित करने वाले अधिकारी अब राज्य की सत्ता संभालगें। उनकी जमीनी लोकप्रियता, चुनावी सफलता और संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें भाजपा नेतृत्व की स्वाभाविक पसंद बनाया।

ममता को गढ़ में दो बार हराया
सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद सौपने का सबसे बड़ा कारण भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराना रहा। ममता का गृह क्षेत्र माना जाने वाला भवानीपुर उनका राजनीतिक किला था, लेकिन अधिकारी ने यहां 73,917 वोट हासिल कर ममता को 15,105 वोटों से मात दी। इससे पहले 2021 में नंदीग्राम में भी उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था।
भवानीपुर की यह जीत प्रतीकात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई क्योंकि यह सीट लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का सबसे सुरक्षित गढ़ मानी जाती रही है। दो बार ममता को सीधे चुनौती देकर अधिकारी ने भाजपा के भीतर अभूतपूर्व कद हासिल कर लिया। पार्टी के अंदर कई दावेदार थे, लेकिन नंदीग्राम और भवानीपुर की जीत ने किसी को भी उनके करीब नहीं पहुंचने दिया।

TMC की रणनीति पर अंदरूनी जानकारी
सुवेंदु अधिकारी टीएमसी की कार्यप्रणाली को अंदर से जानने वाले नेता हैं। उन्होंने 2020 में पाला बदलने से पहले दो दशक से अधिक समय तृणमूल कांग्रेस में बिताया है। कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू कर 1998 में टीएमसी में शामिल हुए अधिकारी 2007 के नंदीग्राम भूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

2009 और 2014 में तामलुक से सांसद रहने के बाद 2016 में नंदीग्राम से विधायक बने और ममता सरकार में मंत्री भी रहे। टीएमसी की संगठनात्मक संरचना, मतदाता नेटवर्क और चुनावी रणनीतियों की गहरी समझ उन्हें भाजपा के लिए खास बनाती है। टीएमसी छोड़ने के बाद वे पार्टी के सबसे आक्रामक विरोधी चेहरे बन गए और 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराकर विपक्ष का नेता बन गए।

Related Articles

Back to top button