ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली भारत की रक्षा रणनीति, हमला हुआ तो 50 हजार जवानों की नई ‘ड्रोन फोर्स’ करेगी पहला प्रहार
नई दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर अपनी अजेय सैन्य शक्ति और भविष्य की रक्षा रणनीतियों का नया खाका पेश किया है। पिछले साल 6 से 10 मई के बीच चले उन ऐतिहासिक 88 घंटों ने न केवल पाकिस्तान को सैन्य रूप से घुटनों पर ला दिया था।

बल्कि रूस-यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे वैश्विक युद्धों से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा तंत्र को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। अब भारत आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
50 हजार जवानों की नई ड्रोन फोर्स
ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभवों के आधार पर भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक विशेष ड्रोन फोर्स बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में फर्स्ट रेस्पोंडर के तौर पर तैनात की जाएगी।




