वेनेजुएला भूकंप में अबतक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा लोग घायल; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

कराकास। वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। महज एक मिनट के भीतर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप में अब तक कम से कम 235 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1500 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं मलबे में दबे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचावकर्मी और स्थानीय लोग युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।

इस विनाशकारी भूकंप में लगभग 250 इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं। जिसके कारण 43,00 लोग घायल हुए हैं, लगभग 200 लोग ढह गई इमारतों के नीचे फंसे हुए हैं। लापता लोगों की जानकारी जुटाने वाली एक वेबसाइट ने 46,000 से अधिक व्यक्तियों को लापता के रूप में सूचीबद्ध किया है, हालांकि इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

 

Related Articles

Back to top button