अंतरिक्ष से Shubhanshu Shukla की विदाई, अंतरिक्ष यात्रा के बाद धरती पर वापसी

नई दिल्ली। भारत का नाम रोशन कर रहे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद वापस लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अपने तीन सहयोगी अंतरिक्षयात्रियों के साथ आज दोपहर 3:01 बजे प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरे।

Shubhanshu Shukla

शुभांशु को आईएसएस से धरती पर आने में लगभग साढ़े 22 घंटे लगे। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को आईएसएस से अलग हुआ। अनडॉकिंग (आईएसएस से अंतरिक्षयान से अलग होने) की प्रक्रिया भारतीय समयानुसार शाम लगभग 4:45 बजे हुई एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्षयात्री एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्षयात्री पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, हंगरी के टिबोर कापू 26 जून को आइएसएस पर पहुंचे थे। इन अंतरिक्षयात्रियों ने आइएसएस से जुड़ने के बाद से लगभग 76 लाख मील की दूरी तय करते हुए पृथ्वी के चारों ओर लगभग 433 घंटे या 18 दिन तक 288 परिक्रमाएं कीं।

Related Articles

Back to top button