ऑपरेशन सिंदूर पर Rajnath Singh सोमवार को करेंगे चर्चा की शुरुआत, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत सोमवार को हो सकती है। सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे। राजनाथ के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सांसद अनुराग ठाकुर के चर्चा में भाग लेने की उम्मीद है।वहीं राज्यसभा में इस पर मंगलवार को चर्चा होगी। पीएम मोदी लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा के दौरान भाग ले सकते हैं। विपक्ष लंबे वक्त से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहा है। शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक के बाद इसे लेकर सहमति बनती दिख रही है।

Rajnath Singh

Related Articles

Back to top button