‘दोहरे मानदंडों के बिना आतंकवाद के विरुद्ध लड़े दुनिया’, शिखर वार्ता में बोले PM Modi और पुतिन

भारत और रूस ने शुक्रवार को आतंकवाद के विरुद्ध ”बिना किसी समझौते के” दुनियाभर में लड़ाई लड़ने का आह्वान किया, जिसमें छिपा हुआ एजेंडा और दोहरे मापदंड न हों। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह खतरा इंसानियत के मूल्यों पर सीधा हमला है।

PM Modi

आतंकवाद पर जीरो टालरेंस नीति की जोरदार वकालत की
शिखर वार्ता में मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और मॉस्को के क्रोकस सिटी हाल में हुए आतंकी हमलों की निंदा की और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस नीति की जोरदार वकालत की। दोनों नेताओं ने आतंकियों की सीमा पार आवाजाही और आतंकी फंडिंग सहित सभी तरह के आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई।

 

Related Articles

Back to top button