AAP सांसद संजय सिंह ने सूरत में आयोजित “विजय विश्वास सभा” में दिया नारा, “पैसा पर न दारू पर, बटन दबाओ झाड़ू पर”
AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की उपस्थिति में सूरत वार्ड नं 23, मजूरा में “विजय विश्वास सभा” का आयोजन हुआ था। इस सभा में सांसद संजय सिंह ने कहा कि सूरत शहर सहित सभी नगरपालिकाओं, महानगरपालिकाओं, जिला पंचायत और तालुका पंचायत में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। आज सबकी नजर सूरत शहर पर है, लोग देखना चाहते हैं कि सूरत शहर क्या फैसला करता है? सूरत शहर ने पूरे गुजरात में आम आदमी पार्टी को ताकत देने का काम किया है। अब सूरत शहर पूरे गुजरात की सूरत बदलेगा, और उसके लिए आम आदमी पार्टी को सूरत के लोगों का वोट चाहिए। जिस तरह से समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है, उससे साफ दिख रहा है कि 2027 में 30 साल के शासन से टिके भाजपा सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़कर फेंक देगी। उत्तर भारत से आए लोगों से मैं खास अपील करना चाहता हूं कि इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दें और राजनीति से गंदगी को साफ करें। भाजपा कोई वादा पूरा नहीं करती, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करती है। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे और ब्लैक मनी वापस लाकर हर खाते में 15 लाख डालेंगे, लेकिन आज एक भी व्यक्ति के खाते में 15 लाख नहीं आए हैं, पंद्रह रुपये भी नहीं आए। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में बेहतरीन स्कूल बनाए, सरकारी स्कूलों के कमरों में एसी लगे हैं, स्विमिंग पूल हैं, शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है, हमने मोहल्ला क्लिनिक बनाए, हमने महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त की, हमने बिजली मुफ्त दी, हमने पानी भी मुफ्त दिया। इतना सब देने के बावजूद भी दस साल तक अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली का बजट मुनाफे में रखा। लेकिन इन लोगों ने हमारे ऊपर झूठे केस किए, लेकिन हम न टूटे हैं न कभी टूटेंगे। गुजरात में भी ऐसा ही हो रहा है, इसुदान गढ़वी को जेल में डाला, चैतर वसावा को जेल में डाला, प्रवीण राम को जेल में डाला। लेकिन हमारे नेता झुकेंगे नहीं। आप आम आदमी पार्टी को वोट दें। हम हर वार्ड में अच्छी स्कूल बनाकर दिखाएंगे।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आगे कहा था कि भाजपा के लोग अब स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। रात 2:00 बजे स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म हो जाएगा तो लाइट भी चली जाएगी। जनता से आम आदमी पार्टी का साथ देने की अपील है क्योंकि हम पूरे गुजरात से स्मार्ट मीटर की लूट बंद कराएंगे। सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों को दिए और अगर 16 लाख करोड़ वापस आ जाए तो कल्पना करें कि भारत में कितने स्कूल बनेंगे, किसानों का कर्ज माफ होगा, कितने अस्पताल बनेंगे। वर्तमान में देश सिलेंडर की समस्या से जूझ रहा है, जबकि सरकार कहती है कि सिलेंडर की कोई समस्या नहीं है। लेकिन हमने देखा कि सूरत के रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में उत्तर भारत के लोग लाइनों में खड़े हैं और सूरत छोड़कर जा रहे हैं क्योंकि उन्हें गैस नहीं मिल रही है। अब भारतीय झूठा पार्टी कहती है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया, लेकिन यह बिल तो 2023 में हमने पास कराया था और 16 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू भी हो गया है, लेकिन जिस बिल को हमने पास नहीं होने दिया वह डिलीमीटेशन का बिल था और वह देश को बांटने वाला बिल था। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का 18000 करोड़ का बजट है और यहां सूरत का लगभग 12-13 हजार करोड़ का बजट है। चार महानगरपालिकाओं में जिन कॉन्ट्रैक्टरों को काम मिला है, उन्होंने भाजपा को लगभग 200 करोड़ रुपये का फंड दिया है। घर की सफाई के लिए भी झाड़ू चाहिए और अगर किसी के सिर पर सत्ता का भूत सवार हो जाए तो उसके लिए भी झाड़ू ही काम आता है। आपके घर में, आपके शहर में या देश में नफरत हो तो कोई खुश नहीं रह सकता, इसलिए अब इस नफरत की बीमारी को मिलकर खत्म करना है और भारत देश को एक खुशहाल देश बनाना है। अभी भाजपा ने बिहार में जो मुख्यमंत्री बनाया है वह 7वीं पास है और गुजरात में जो सुपर सीएम है वह 8वीं पास है। अमित शाह के बेटे जय शाह को बैट पकड़ना भी नहीं आता और उन्हें क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय संगठन ICC का चेयरमैन बना दिया गया है। और आपके बच्चे पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं फिर भी कई बार एक घर नहीं बना पाते, तो अब देखें कि इस स्थिति को बदलना है तो सूरत और गुजरात में झाड़ू चलाएं। “पैसा पर न दारू पर, बटन दबाओ झाड़ू पर”।




