पंजाब राज्य 100 मंथली लॉटरी ने गृहिणी को बनाया लखपति, 25 लाख का प्रथम पुरस्कार पूजा लॉटरी एजेंसी लुधियाना के नाम
लुधियाना : पंजाब लॉटरी व्यवसाय में विख्यात नाम पूजा लॉटरी एजेंसी ने गत 14 अप्रैल को पंजाब सरकार द्वारा आयोजित पंजाब स्टेट डियर 100 मंथली लॉटरी का ड्रॉ जो कि जिला परिषद कार्यालय लुधियाना में माननीय जजों की देखरेख में निकाला गया। इसमें प्रथम पुरस्कार टिकट नः सी-38121 पर निकला जो कि स्थानीय स्टॉकिस्ट पूजा लॉटरी एजेंसी के कोहाडा स्थित सेलर गुप्ता लॉटरी द्वारा बेची गयी।

इस उपलक्ष्य में आज पूजा लॉटरी एजेंसी के कार्यालय में विजेता लाटो जागो निवासी जसवीर कौर को सम्मानित किया गया। जसवीर कौर के पति शमिन्दर सिंह ने बताया कि वह हंगरी में पॉल्ट्री फार्म में कार्यरत है और पिछल 2 महीने से छुट्टी पर भारत आये हुए थे। इसी दौरान अपनी पत्नी के आग्रह करने पर उन्होनें 14 अप्रैल बैसाखी के दिन प्रातः जिम से बाहर निकलते हुए उक्त सेलर की दुकान से यह टिकट खरीदा। वह इसको परमात्मा का आशिर्वाद मानते है अधिक जानकारी देते हुए पूजा लॉटरी एजेंसी के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी एजेंसी ने पिछले लगभग 35 वर्षों में अनगिनत करोड़पति व लखपति बनाये है। उन्होनें आगे बताया कि वर्तमान में पंजाब स्टेट डियर बैसाखी बंपर की टिकटें लॉटरी मार्केंट में उपलब्ध है। इस बम्पर के प्रथम पुरस्कार की राशी 6 करोड़ जो कि गारंटीड है तथा ड्रॉ 18 अप्रैल को निकाला जायेगा।




