पंजाब की सत्ता का सेमीफाइनल! 16 और 17 मई को होंगे 9 नगर निगम और 104 नगर परिषदों के चुनाव

पंजाब में 9 नगर निगम और 104 नगर परिषदों/पंचायतों के चुनाव मई के मध्य में होने की संभावना है। राज्य चुनाव आयोग 5 मई को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद इसकी घोषणा कर सकता है। ये चुनाव राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये आगामी विधानसभा चुनावों के रुझान को दर्शाएंगे, खासकर शहरी मतदाताओं के बीच। सत्ताधारी दल के लिए यह एक चुनौती होगी।

नगर निगम अबोहर की अवधि आठ अप्रैल, मोहाली, होशियारपुर और बठिंडा की 11 अप्रैल, बरनाला की 14 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। जहां पर स्थानीय सरकार ने प्रशासक लगा दिए हैं। जबकि बटाला की 18 अप्रैल, पठानकोट की 28 अप्रैल, मोगा की 12 मई और कोटकपूरा की अवधि 6 जून को पूरी हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button