पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया आशा भोसले के निधन पर दुख, शाह-राजनाथ और राहुल ने भी दी श्रद्धांजलि

मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु समेत उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। पीएम मोदी, अमित शाह, पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आशा भोसले के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट एक्स पर लिखा, “भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ।

Related Articles

Back to top button