पूरे गुजरात में चर्चा ने जोर पकड़ा है कि भाजपा और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है: इसुदान गढ़वी

स्थानीय स्वराज चुनाव के दौरान पूरे गुजरात में इस समय यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि भाजपा और कांग्रेस का अंदरखाने गठबंधन हुआ है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने वीडियो के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्थानीय चुनाव में अभी गुजरात में एक चर्चा जोर पकड़ रही है कि भाजपा और कांग्रेस का अंदरखाने गठबंधन हुआ है। तो कैसे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली सूची जारी की और उसके बाद कोई सूची जारी नहीं की। जहां-जहां कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिलते वहां भाजपा द्वारा कांग्रेस को उम्मीदवार दिए जाते हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ झूठी शिकायतें की जाती हैं, उन्हें जेल में डाला जाता है और झूठे मामलों में फंसाया जाता है ताकि वे प्रचार न कर सकें। जबकि कांग्रेस के किसी उम्मीदवार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं होती, जो दोनों पार्टियों के बीच अंदरखाने मिलीभगत होने के संकेत देता है।
AAP नेता इसुदान गढ़वी ने आगे कहा कि, धोलका नगरपालिका में हाल ही में हुई घटना में 36 उम्मीदवारों ने कांग्रेस को मंडेट वापस करके आरोप लगाया था कि “कांग्रेस भाजपा की बी-टीम के रूप में काम करती है, भाजपा जो उम्मीदवार देती है, कांग्रेस उन्हीं उम्मीदवारों को खड़ा करती है।” उन्होंने गुजरात की जनता से अपील की कि आम आदमी पार्टी आपके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है और किसी भी डर से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच अंदरखाने गठबंधन हुआ है, इसलिए इस चुनाव में दोनों पार्टियों को वोट न देकर “झाड़ू” को वोट देना चाहिए। उन्होंने जनता से समझदारीपूर्वक निर्णय लेने और अपने भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान करने की विनती की।




