पंजाब में गहराया श्रमिक संकट, LPG की कमी से उद्योगों पर मार; घर लौटने लगे मजदूर
लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जैसे औद्योगिक शहरों में लेबर संकट गहरा गया है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण एलपीजी की कमी, घटते उत्पादन और काम के घंटे कम होने से प्रवासी मजदूर मई के बजाय अप्रैल में ही घर लौट रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों खासकर ईरान और अमेरिका-इजरायल तनाव के चलते गैस सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर पंजाब की इंडस्ट्री पर पड़ा है। लुधियाना की साइकिल, होजरी और इंजीनियरिंग यूनिट्स, जालंधर के स्पोर्ट्स गुड्स और अमृतसर के टेक्सटाइल व फूड प्रोसेसिंग उद्योग इस संकट से जूझ रहे हैं।





