Gurugram में अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की संपत्ति जब्त
गुरुग्राम में प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन सिंडिकेट से जुड़े 30 करोड़ रुपये की 44 संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई। जांच में पाया गया कि अवैध खनन से 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई जिसमें अंगद सिंह मक्कड़ और उनके परिवार का हिस्सा 110 करोड़ रुपये से अधिक है। आगे की जांच जारी है।

इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह संपत्तियां कुलदीप सिंह मक्कड़, अंगद सिंह मक्कड़, पुनीत सिंह मक्कड़ और उनकी व्यावसायिक संस्थाओं की बताई गई हैं।
ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निरोधक अधिनियम 2002 के तहत की है। यह जांच हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआइआर के आधार पर शुरू हुई थी, जो यमुनानगर जिले में अवैध रेत, बजरी और बोल्डर खनन से जुड़ी थीं।




