दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आई। रविवार व सोमवार को बादल छाए रहेंगे।
मंगलवार को फिर हो सकती है वर्षा
मंगलवार को फिर से तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पालम में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार तड़के ढाई बजे तक 1.9 मिमी, लोधी रोड पर 0.3 मिमी, रिज पर 1.9 मिमी, अयानगर में 5.8 मिमी और पीतमपुरा में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आइएमडी के आंकड़ों के अनुसार दोपहर से शाम तक कहीं वर्षा नहीं हुई।





