दिवालिया प्रक्रिया के दौरान भी मिलेगा घर का कब्जा, टावर-वाइज बिकेंगे प्रोजेक्ट्स; वित्त मंत्री ने दी जानकारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में घोषणा की है कि दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के घर खरीदारों को अब कब्जा मिल सकेगा। लेनदारों की समिति समाधान पेशेवर को प्रोजेक्ट-वार योजनाएं मंगाने का निर्देश दे सकती है।

वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि लेनदारों की समिति से मंजूरी लेने और सभी जिम्मेदारियां पूरी करने पर बाद रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल्स अब होमबायर्स को प्लॉट, अपार्टमेंट या इमारतों का कब्जा सौंप सकता है। भले ही दिवालिया प्रक्रिया चल रही हो। इससे सीधा फायदा घर खरीदारों को होगा। यह मध्यम वर्ग के लिए सचमुच एक बहुत बड़ी राहत होगी।

 

Related Articles

Back to top button