बठिंडा में लुधियाना के सहकारी बैंक का कर्मचारी लापता; थर्मल झील के पास मिली गाड़ी, तलाश में जुटी टीमें
बठिंडा में सहकारी बैंक कर्मचारी बिक्रमजीत सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी गाड़ी थर्मल झील के पास मिली है। झील में तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
गाड़ी मिलने की सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद राहत एवं बचाव दलों की मदद से झील में युवक की तलाश शुरू कर दी गई। खोज अभियान में एनडीआरएफ और सहारा जनसेवा की टीमें लगातार जुटी हुई हैं, लेकिन देर शाम तक युवक के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका।





