अमृतसर में 7 किलो हेरोइन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार; काउंटर इंटेलिजेंस ने की कार्रवाई

अमृतसर : अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये में मानी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से हेरोइन की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। ये लोग सप्लाई चेन का हिस्सा बनकर विभिन्न संपर्कों के माध्यम से नशे की डिलीवरी करते थे। पुलिस को आशंका है कि इनके तार सीमावर्ती क्षेत्रों और बाहरी राज्यों में सक्रिय तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और आगे किसे पहुंचाई जानी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की।

 

Related Articles

Back to top button