ईरानी हमलों से अस्तित्व पर संकट’, UN में बोला अरब देश, Iran ने कहा- दुश्मन से लड़ रहे, हमलों में 1500 लोग मरे

अरब देशों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कहा कि ईरानी हमलों से उनके अस्तित्व पर संकट है। परिषद के प्रमुख ने नागरिकों पर सीधे हमलों को युद्ध अपराध बताया।

ईरान ने चीन के समर्थन से परिषद की आपात बैठक बुलाई थी जिसमें प्राइमरी स्कूल पर अमेरिकी हमले पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इस हमले में 100 से ज्यादा छात्राएं और दर्जनों स्कूलकर्मी मारे गए थे।

परिषद के प्रमुख वाल्कर तुर्क ने सभी देशों से ईरान युद्ध खत्म करने की अपील की। कहा कि इस युद्ध ने हालात अत्यधिक खतरनाक और अप्रत्याशित बना दिए हैं। युद्ध में नागरिक और नागरिक ठिकानों पर हमले तत्काल बंद होने चाहिए। अगर नागरिकों पर हमलों का सिलसिला नहीं रुका तो उन्हें युद्ध अपराध के रूप में सूचीबद्ध कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button