‘व्यापार समझौते से दोनों देशों को लाभ’, भारत-अमेरिका संबंध पर क्या बोले- गृह मंत्री अमित शाह
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा का राजनीति और उद्योग जगत ने स्वागत किया है। इस समझौते से अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे दोनों देशों के लिए लाभकारी बताया, जो मजबूत व्यापारिक संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे मजबूत व्यापारिक संबंधों और आपसी विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह समझौता हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा और दोनों देशों को लाभ पहुंचाएगा।




