वेनेजुएला पर कब्जा, ईरान में विरोध प्रदर्शन और… क्या बाबा वेंगा की 2026 में तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी सच साबित होगी?
बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की थी। हालिया भू-राजनीतिक घटनाक्रम, जैसे वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई, ईरान में विरोध प्रदर्शन, और सऊदी-यूएई संघर्ष, इस भविष्यवाणी को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन घटनाओं को तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे वैश्विक तनाव में वृद्धि हो रही है।

ताइवान पर चीन के कब्जे को लेकर बढ़ता दबाव, ईरान में विरोध प्रदर्शन और हाल ही में वेनेजुएला में हुआ अमेरकी एक्शन ने जिओ-पॉलिटिक्स टेंशन पैदा कर दी है और ऐसे में इस भविष्यवाणी को नजरंदाज भी नहीं किया जा सकता क्योंकि लैटिन अमेरिका, ईरान और यूरोप में हाल के घटनाक्रमों ने तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने की आशंकाओं को जन्म दिया है।




