दिल्ली में 24 और सड़कों पर लगाए जाएंगे मिस्ट स्प्रेयर, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए NDMC ने की तैयारी

एनडीएमसी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 24 और सड़कों पर मिस्ट स्प्रे प्रणाली लगाने का निर्णय लिया है। लोधी रोड जैसे क्षेत्रों में सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद, यह विस्तार लगभग 4.94 करोड़ रुपये की लागत से अक्टूबर से पहले पूरा होगा।

लोधी रोड का पायलट प्रोजेक्ट रहा सफल
एनडीएमसी इलाके में लोधी रोड और शांति पथ के साथ ही अफ्रीका एवेन्यू पर पहले ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे स्थापित किया जा चुका है। अब 24 और अन्य सड़कों पर यह कार्य शुरू होगा। निविदा और अन्य प्रक्रियाओं के बाद कार्यादेश देकर अक्टूबर से पूर्व ही इसे पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button