पंजाब सीएम भगवंत मान फिर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती: रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोगा रैली से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ने पर सोमवार रात दोबारा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को भी संगरूर में तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने व्यस्त कार्यक्रम के कारण अत्यधिक थकान बताई है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

सोमवार की सुबह उनकी सेहत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्यमंत्री मोगा में सरकार की ओर से आयोजित युद्ध, नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उनकी सेहत दोबारा खराब होने पर उन्हें एक बार फिर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनके सभी टेस्ट दोबारा से किए।




