कनाडा में खालिस्तान विरोधी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या, मर्डर से पहले मिली थी धमकियां

कनाडा के लासाल में 48 वर्षीय पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकुओं से हमला किया।

जालंधर के देओल नगर में रहने वाली नैन्सी की मां सुंदर पाल ग्रेवाल ने इस हत्या को पुरानी दुश्मनी का नतीजा बताया। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने उनकी बेटी के पेट में 18 बार चाकू मारे और उसकी जीभ भी काट दी। मां ने बताया कि नैन्सी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती थी।

Related Articles

Back to top button