श्रीलंकाई युवती और उसके दोस्त का अपहरण करने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार

अमृतसर। श्रीलंका की युवती व उसके दोस्त का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपित पंजाब के रहने वाले हैं। दोनों ट्रैवल एजेंट हैं। इनकी पहचान कपूरथला के गांव लिट्टन निवासी 22 वर्षीय अंकित और जालंधर के गांव चंदपुर निवासी इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है।
अमृतसर पुलिस ने अपहृत श्रीलंका की युवती कनिष्का और उसके दोस्त सुमरधन को भी होशियारपुर से बरामद कर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार शाम पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि श्रीलंका निवासी नीलुजीतन ने अमृतसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने दोस्तों जहान, करबिका, ललित पियांथा, कनिष्का व सुमरधन के साथ दो दिसंबर 2024 को दिल्ली घूमने पहुंचा था।

 

Related Articles

Back to top button