पीएम मोदी ने किया 22516 करोड़ के माइक्रोन सेमीकंडक्टर प्लांट का शुभारंभ, साणंद से शुरू हुई भारत की ‘हार्डवेयर क्रांति’
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का शुभारंभ किया। 22,516 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट गुजरात को ‘सेमीकंडक्टर हब’ के रूप में स्थापित करेगा। मोदी ने कहा कि भारत हार्डवेयर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। यह प्लांट फरवरी 2026 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर चुका है, जिससे 5000 से अधिक रोजगार मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने साणंद से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हुए भारत के भावी उदय का रोडमैप दर्शाते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर के लिए विख्यात भारत अब हार्डवेयर क्षेत्र में भी अपना पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अत्यंत तेजी से वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है। इस अवसर पर मोदी ने समग्र विश्व को विश्वास दिलाते हुए कहा कि इंडिया ईज रेडी, इंडिया ईज रिलायेबल एंड इंडिया डिलीवर्स।




