अमृतसर में सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब; पांच पिस्तौल संग दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। दो युवकों, शेरा सिंह और जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए गए। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के तस्करों से संपर्क में थे और सीमा पर हथियार मंगवाते थे।

पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपित
गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय शेरा सिंह और 21 वर्षीय जगरूप सिंह उर्फ जूपा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार शेरा सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं जगरूप सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वह हाल ही में इस नेटवर्क से जुड़ा था और लालच में आकर अवैध धंधे का हिस्सा बना।

मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है, ताकि सीमा पार बैठे संचालकों और स्थानीय सहयोगियों की पहचान की जा सके।

 

Related Articles

Back to top button