कनाडा में घटी विदेशी छात्रों की संख्या: 61% की आई कमी, इन नियमों का भरतीय छात्रों पर दिखा असर
कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में 61% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार की अस्थायी निवासियों को कम करने और आवास पर दबाव घटाने की नीतियों के कारण नए स्टडी परमिट जारी होने में कमी आई है। भारतीय छात्रों पर भी इसका असर पड़ा है, क्योंकि IRCC ने वित्तीय प्रमाण और पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट जैसे नियमों को सख्त किया है। सरकार अब स्थायी निवास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

हालिया आंकड़ों में यह सामने आया है कि नए स्टडी परमिट जारी हाने की संख्या में करीब 61% की कमी आई है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजिस एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2024 में जहां 2 लाख 93 हजार 60 नए अंतरराष्ट्रीय छात्र आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 1 लाख 15 हजार 470 रह गई है।




