‘DGP साहब हिम्मत है तो मुझ पर केस दर्ज करो’, 328 गायब स्वरूपों के मामले में सुखबीर बादल ने पंजाब पुलिस को दी चुनौती
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने डीजीपी गौरव यादव को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 गायब स्वरूपों के मामले में उन पर पर्चा दर्ज करने की चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है और जांच के बजाय उन्हें व उनके सहयोगियों को निशाना बना रही है। बादल ने डीजीपी को अपनी बैलेंस शीट भी सौंपी।

डीजीपी के साथ मुलाकात के बाद पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पुलिस को प्राइवेट आर्मी बना कर रख दिया है। जिसे चाहो उसे पकड़ लो या पर्चा दे दो। ड्रग्स मामले में कुछ नहीं मिला तो मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर दिया।




