पंजाब में 9 करोड़ का जीएसटी घोटाला: लुधियाना कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी इनवाइस से टैक्स चोरी

पंजाब सरकार ने जीएसटी चोरी और विभागीय अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि लुधियाना के कारोबारी रोहित गुप्ता को 9 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें फर्जी इनवाइस के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग किया गया। साथ ही, एक आबकारी एवं कर निरीक्षक को लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर बर्खास्त किया गया है। सरकार ने कर चोरी और लापरवाही के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई।

स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट (एसआइपीयू), लुधियाना की ओर से की गई जांच में एक बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में मैसर्स एमएए स्टील, लुधियाना के मालिक रोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि उक्त फर्म द्वारा बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति किए फर्जी इनवाइस जारी किए जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button