पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया
तरनतारन के उसमा गांव स्थित एक कॉलेज में एक युवक ने छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना वैलेंटाइन वीक के दौरान हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अभी कक्षाएं शुरू हुई थी। छात्रा अपनी कक्षा में पहुंच थी। तभी युवक आया और उसके सिर पर गोली मार दी। छात्रा की उसी समय सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। इसके तुरंत बाद युवक ने उसी हथियार के साथ खुद पर गोली चला दी।




