सीएम मान से जुड़ी कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच; श्री अकाल तख्त सचिवालय ने तीन लैब को भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो को तीन फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। यह कदम जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेश पर उठाया गया है, क्योंकि सीएम मान ने इसे एआई-जनरेटेड बताया था। सच्चाई जानने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह कार्रवाई श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेशों पर की गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर सिख संगतों और विभिन्न संगठनों में उठे सवालों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच हो सके।




