गोल्डी बराड़ के भाई के हत्यारे गुरविंदर सिंह उर्फ गूरी को एसएसपी कार्यालय के पास गोलियों से भूनकर हत्या

आतंकी गोल्डी बराड़ के रिश्ते के भाई गुरलाल की हत्या के आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गूरी की मोहाली में एसएसपी कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बदमाशों ने उस पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। गुरविंदर ड्रग तस्करी के मामले में पेशी पर आया था। पुलिस इसे रंजिश का नतीजा मान रही है। गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

पुलिस इसे हत्या, रंजिश और बदले की कार्रवाई का नतीजा मान रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बदमाश ने टोपी पहनी थी और चेहरा ढका हुआ था, जबकि दूसरा सरदार बताया जा रहा है। घटना के कुछ समय बाद इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट प्रसारित हुई, जिसमें आतंकी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया।

Related Articles

Back to top button