Bihar में 11 एग्जिट पोल में NDA बना रही सरकार, 1 में कांटे की टक्कर का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए 11 एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान है, जिससे सरकार बनाने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, एक एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान है, जिससे परिणामों में अनिश्चितता बनी हुई है।

मतदान पूरा होने के बाद आए मैट्रिज, पी मार्क, जेवीसी पोल, पीपल्स पल्स, पीपल्स इनसाइड, चाणक्य स्ट्रैटजीज और एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स ने भी राजग को सत्ता में फिर लौटते हुए दिखाया है।

वहीं, अब तक के सभी एग्जिट पोल के विपरीत, एक्सिस माय इंडिया ने भविष्यवाणी की है कि बिहार में एनडीए बहुमत के आंकड़े से भी पीछे रह सकता है। सर्वेक्षणकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि एनडीए 121 से 140 सीटें जीतेगा, महागठबंधन 98-118 और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी शून्य से दो के बीच सीटें जीतेगी।

 

Related Articles

Back to top button