‘रात को 12:30 बजे बाहर कैसे गई?’, दुर्गापुर MBBS छात्रा से रेप मामले पर CM Mamata Banerjee ने पूछे सवाल

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं कि छात्रा रात 12:30 बजे बाहर कैसे गई? पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CM Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “पीड़िता एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती थी। इस घटना का जिम्मेदार कौन होगा? वो रात को 12:30 बजे बाहर कैसे निकली?”

ममता बनर्जी ने कहा- पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ममता बनर्जी के अनुसार, इस तरह की घटनाओं के लिए राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। प्राइवेट कॉलेजों को भी कैंपस के आसपास कड़ी सुरक्षा लागू करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button