ट्रंप की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर इजरायल, नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात
ईरान में रियाल की गिरावट, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रंप ने ईरान के शासकों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है। रान में अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना के मद्देनजर इजराइल भी अलर्ट पर है।

मामले की जानकारी रखने वाले इजरायली सूत्रों के अनुसार, ईरान में अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना को लेकर इजरायल हाई अलर्ट पर है, क्योंकि वहां के अधिकारी वर्षों में सबसे बड़े सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर ट्रंप ने वहां की शासकों को चेतावनी दी थी कि अगर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया तो अमेरिका प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल सूरक्षा को लेकर अलर्ट है। हालांकि, इसको लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन यह कहा कि स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है।




