सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड में बड़ा हादसा, विदेश से रची गई थी साजिश, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश विदेश में रची गई थी और इसके लिए वहीं से पैसे व हथियार भेजे गए थे। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो छत्तीसगढ़ से पकड़े गए। डीजीपी गौरव यादव ने संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही।

पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक सात आरोपित पकड़े जा चुके हैं, जिनमें से दो को छत्तीसगढ़ से और पांच को मोहाली व तरनतारन से पकड़ा गया है। इस कार्रवाई में केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस का भी सहयोग रहा।




