दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, MCD स्कूलों से लेकर डिस्पेंसरियों में खोले जाएंगे 250 आयुष्मान आरोग्य केंद्र
दिल्ली में 1100 आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोले जाने हैं, जिनमें से 400 एमसीडी परिसरों में होंगे। मार्च तक एमसीडी 250 केंद्र खोलेगी, खासकर खाली पड़े स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में, ताकि लोगों को घर के पास इलाज मिल सके। दिल्ली सरकार प्रति केंद्र ₹25 लाख की सहायता दे रही है। ये केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेंगे और 12 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे।
इसके लिए अगामी मार्च तक एमसीडी 250 आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलेजाने हैं। इसमें ज्यादातर आयुष्मान आरोग्य केंद्र खाली और बंद पड़े स्कूलों की इमारतों के साथ ही और सामुदायिक केंद्रों में होंगे। एमसीडी की चिकित्सा सहायता एवं जनस्वास्थ्य कमेटी के चेयरमैन मनीष चड्ढा ने बताया कि पूर्व की सरकार ने पोटा कैबिन में मोहल्ला क्लीनिक खोले थे जो कि अनुपयोगी थे।





