दिल्ली के मरघट वाले हनुमान मंदिर का होगा कायाकल्प, काशी-उज्जैन की तर्ज पर बनेगा भव्य कॉरिडोर
दिल्ली सरकार पुरानी दिल्ली के मरघट वाले हनुमान मंदिर में भव्य कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है। काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक की तर्ज पर बनने वाले इस कॉरिडोर का उद्देश्य भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है।

मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, मुख्यमंत्री की देख- रेख में तैयार होने वाली इस योजना का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को बेहतर स्तर की सुविधाओं से लैस करना और यहां लगने वाले भीषण जाम से भक्तों को स्थायी निजात दिलाना है। जिसका काम शाहजहांनाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) के तहत हो सकता है।




