बंगाल फतह करने के लिए भाजपा की बड़ी तैयारी, आज से शुरू होगा चुनावी अभियान; 13000 रैलियां करेगी BJP

बंगाल में भाजपा ने आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। पार्टी पांच दिसंबर यानी शुक्रवार से राज्य में आधिकारिक तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू कर रही है। गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले राज्य भर में 13,000 रैलियां की जाएंगी।

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राष्ट्रीय स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे। यह पहली बार है जब भाजपा चुनाव से इतने पहले राज्य में अपना अभियान शुरू कर रही है।

bengal, bengali, bengal cat, bengal sir, west bengal, bengal fall, bengali song, bengali food, bengali news, bengal region, bengal kitten, bengal cat 101, bengal society, bengal customs, west bengal map, bengal cat info, bengal heritage, west bengal news, west bengal song, bengal cat facts, i got a bengal cat, bengal downfall, bengals vs bears, bengali culture, bengali history, bengal kitten care, bengals vs ravens, bengals vs browns, bengals steelers, bengali identity, bengali language, bengali diaspora, bengal ethnic group

सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले शक्तिकेंद्र स्तर पर रोड शो आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का एक शक्तिकेंद्र पांच से सात बूथों को मिलाकर बनाया जाता है।

राज्य के लगभग 13,000 शक्ति केंद्रों पर ये रोड शो आयोजित किए जाएंगे। राहुल ने कहा कि इनमें से 1,300 रोड शो शुक्रवार को हो रहे हैं।

यानी शुक्रवार को लगभग हर मंडल में एक रोड शो होगा। ये शाम पांच बजे से सात बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। पार्टी 15 जनवरी से हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं शुरू करने जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button