दिल्ली में जिला प्रशासन अब घोषित अपराधियों पर सक्रियता से लगाएगा पाबंदी, क्या कहता है नियम?
पिछले कई वर्षों मेें दिल्ली में जिला प्रशासन द्वारा बीसी को पाबंद करने का मसला इसलिए ठंढ़े बस्ते में पड़ा हुआ था क्योंकि पूर्व कीदिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस के बीच आपसी समन्वय का बहुत अभाव था।
बेहतर तालमेल न होने के कारण इस मसले पर लंबे समय से पुलिस व जिला प्रशासन दोनों की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। लेकिन दिल्ली में अब भाजपा की सरकार आने से दिल्ली पुलिस का, सरकार के साथ बेहतर समन्वय हुआ है। इसलिए दोनों तरफ से अब बीसी को पाबंद करने में तेजी लाने की कोशिश की जाएगी।





