‘देश में बुरा सांता घुसने नहीं दूंगा…’, Trump ने क्रिसमस पर बच्चों को किया कॉल, मजेदार अंदाज में हुई बात
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बच्चों से फोन पर बात की और मजाकिया अंदाज में कहा कि वह देश में किसी ‘बुरे सांता’ को घुसने नहीं देंगे, उनका इशारा अवैध प्रवासियों की ओर था। फ्लोरिडा में छुट्टियां मनाते हुए, उन्होंने NORAD की वार्षिक परंपरा में भाग लिया, जो सांता क्लॉज की दुनिया भर की यात्रा को ट्रैक करता है। ट्रंप ने बच्चों से उनकी पसंदीदा उपहारों के बारे में पूछा और मजाक में कहा कि ‘बुरे सांता’ को देश में घुसने नहीं दिया जाएगा।

फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में छुट्टियां मना रहे ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) की सालाना परंपरा में हिस्सा लिया। NORAD हर साल सांता क्लॉज की दुनिया भर की यात्रा को ट्रैक करता है और बच्चों के कॉल्स को राष्ट्रपति तक पहुंचाता है।




