बाल-बाल बचे Anil Vij , काफिले के बीच घुसकर सीधे मंत्री की कार को मारी टक्कर; एक्शन में कमांडो और हरियाणा पुलिस
हरियाणा के परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज रविवार को अंबाला में बाल-बाल बच गए जब एक वाहन ने उनके सुरक्षा काफिले के बीच घुसकर उनकी कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि मंत्री अनिल विज को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जो हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का कर्मी है। पड़ाव पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। विज का काफिला अंबाला कैंट के महाराजा ढाबे के पास से गुजर रहा था। जैसे ही यह टर्न लेने लगा तो एसटीएफ के एसआइ रविंद्र गाड़ी लेकर आया और जिस कार में विज बैठे थे, उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विज का काफिला रुक गया।




