केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार के बजट पर सवाल उठाए, कहा – महिलाओं को 5 साल तक 60,000 रुपए मिलने चाहिए

लुधियाना : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज लुधियाना में जिला BJP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने की घोषणा पर सवाल उठाए।

बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी दौर में महिलाओं को 1,000 रुपये देने की जो घोषणा की है, वह असल में एक धोखा है। उन्होंने सरकार से पूरे पांच साल तक महिलाओं को 60,000 रुपये देने की मांग की। बिट्टू ने बजट में की गई दूसरी घोषणाओं पर भी सवाल उठाए और राज्य की आर्थिक हालत पर चिंता जताई।

लुधियाना के सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर टिप्पणी करते हुए बिट्टू ने कहा कि लोग उन्हें अपने घरों में नहीं बुलाना चाहते। उन्होंने पूछा कि पिछले कुछ सालों में राज्य में कितना विकास कार्य हुआ है। बिट्टू ने दावा किया कि 14 मार्च को मोगा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली 2027 के विधानसभा चुनावों की नींव रखेगी। पंजाब के लोग डबल इंजन सरकार चाहते हैं। उन्होंने राज्य में स्कूलों की हालत पर भी सवाल उठाए।

Related Articles

Back to top button