गोवा अग्निकांड में Sawant government का एक्शन, लूथरा भाइयों के नाइट क्लब पर बुलडोजर चलाने का आदेश
गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने क्लब को गिराने का आदेश दिया है। गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब को गिराने का आदेश जारी किया है। बीते दिन पुलिस ने क्लब के दोनों मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस जारी किया था।
गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिया आदेश
गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, इंटरपोल ने लूथरा भाईयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सीएम सावंत ने उत्तरी गोवा जिले के प्रशासन को आदेश दिया है कि नाइट क्लब को ध्वस्त कर दिया जाए।



