30 दिन में 300 लोगों से 60 करोड़ की ठगी, Rajasthan में एक्टिव हुए साइबर फ्रॉड का गिरोह, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान में साइबर अपराधियों ने निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लगभग 300 लोगों से 60 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठग सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को फंसाते हैं। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर मोटा निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Rajasthan

एडवाइजरी के अनुसार ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। कई बार वे प्रसिद्ध हस्तियों की डीपफेक तस्वीरें या वीडियो का इस्तेमाल कर निवेश योजनाओं को विश्वसनीय दिखाने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Back to top button